UP SI Exam 2026 City Slip Update: ऐसे सभी अभ्यर्थि जिन्होंने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 के लिए आवेदन किया है उनके लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड ने 14 और 15 मार्च 2026 को परीक्षा आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली है इस चयन प्रक्रिया में लगभग 1575760 उम्मीदवार शामिल होंगे सभी अभ्यर्थी इस समय एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं बोर्ड की ओर से व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही आवश्यक लिंक सक्रिय किया जाएगा सिटी स्लिप जारी होने के बाद एडमिट कार्ड की तारीख भी स्पष्ट कर दी जाएगी
UP SI परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी
काफी समय के बाद प्रदेश के युवाओं को सब इंस्पेक्टर परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल रहा है यह परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 1090 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी दोनों दिन परीक्षा 2 2 पालियों में कराई जाएगी ताकि सभी उम्मीदवार व्यवस्थित रूप से भाग ले सकें पहले चरण में परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी इसके बाद एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण और शिफ्ट का समय दर्ज रहेगा अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय समय पर जानकारी देखते रहें।
UP SI सिटी स्लिप कब तक जारी होगी?
सिटी स्लिप परीक्षा से पहले जारी किया जाने वाला एक आवश्यक दस्तावेज है इसके माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसी अनुसार यात्रा की योजना बना सकते हैं सामान्य रूप से बोर्ड परीक्षा तिथि से लगभग 8 से 10 दिन पहले सिटी स्लिप जारी करता है इसी क्रम में संभावना जताई जा रही है कि 5 या 6 मार्च 2026 के आसपास सिटी स्लिप उपलब्ध कराई जा सकती है हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है इसलिए सभी अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहना चाहिए ताकि किसी भी नई सूचना से वंचित न रहें।
ऐसे डाउनलोड करें SI परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप
सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
- इसके लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर उपलब्ध संबंधित लिंक को चुनना होगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन के बाद स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी।
- इस जानकारी को डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।
ध्यान रहे कि सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर का नाम दिया जाएगा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड में ही उपलब्ध होगा
एडमिट कार्ड कब तक आएगा?
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है अनुमान है कि परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले इसे जारी किया जा सकता है यदि परीक्षा 14 और 15 मार्च को निर्धारित है तो एडमिट कार्ड 10 या 11 मार्च 2026 के आसपास जारी होने की संभावना है एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम पूरा पता केंद्र कोड शिफ्ट का समय और अन्य आवश्यक निर्देश दर्ज रहेंगे अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे प्राप्त कर सकेंगे
- इसके लिए वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा
- लॉगिन के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लेना है
- प्रिंट की गई प्रति परीक्षा के दिन साथ ले जाना अनिवार्य रहेगा।
- डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज विवरण को ध्यान से जांच लें और किसी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।