India Post GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी हो चुकी है और जिन छात्रों का नाम इसमें नहीं आया उनके मन में अभी एक ही सवाल है कि क्या उनका मौका अब खत्म हो गया। हकीकत यह है कि GDS भर्ती हमेशा एक से ज्यादा राउंड में होती है। पहली लिस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है और इसी दौरान कई सीटें खाली रह जाती हैं जिन्हें भरने के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
दूसरा राउंड कैसे और कब शुरू होता है
पहली मेरिट लिस्ट में चुने गए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 रखी गई है। मान लीजिए कुछ उम्मीदवार वेरिफिकेशन के लिए नहीं पहुंचते या उनके सर्टिफिकेट में कोई कमी निकल आती है तो उनकी सीट खाली मानी जाती है और वहीं से दूसरे राउंड की जरूरत बन जाती है। जितनी सीटें खाली रहती हैं उतने अगले नंबर वाले छात्रों को दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाता है। पिछले कई सालों का पैटर्न यही रहा है कि हर साल पहली लिस्ट के बाद एक या उससे ज्यादा मेरिट लिस्ट जरूर आती हैं।
दूसरी मेरिट लिस्ट किस तारीख तक आ सकती है?
23 मार्च को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद खाली सीटों का डेटा तैयार होगा और फिर दूसरी लिस्ट बनेगी। 2025 में भी पहली लिस्ट के करीब 15 से 20 दिन बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। इस बार भी यही पैटर्न रहा तो मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल की शुरुआत में दूसरी लिस्ट आने की संभावना है। अगर किसी सर्कल में ज्यादा सीटें खाली रहती हैं तो लिस्ट थोड़ा जल्दी भी आ सकती है। फिलहाल जो भी अपडेट आएगा वह आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के रूप में दिखेगा।
दूसरी लिस्ट में कटऑफ कितनी रह सकती है
दूसरी मेरिट लिस्ट में कटऑफ आमतौर पर पहली लिस्ट से थोड़ा नीचे आती है क्योंकि खाली सीटों के लिए अगले नंबर वाले छात्रों को मौका दिया जाता है। मान लीजिए उत्तर प्रदेश में पहली लिस्ट में सामान्य वर्ग का कटऑफ 92 प्रतिशत था तो दूसरी लिस्ट में यह 89 से 90 प्रतिशत तक आ सकता है। बिहार में यह आंकड़ा 85 से 92 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में प्रतियोगिता ज्यादा रहती है इसलिए वहां 92 से 98 प्रतिशत तक कटऑफ जा सकती है। असम और गुजरात में 80 से 90 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। राजस्थान, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 88 से 96 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
दूसरी लिस्ट कैसे देखें और किन्हें है सबसे ज्यादा उम्मीद
दूसरी मेरिट लिस्ट देखने का प्रोसेस बिल्कुल पहली लिस्ट जैसा ही रहेगा।
- indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट खोलें।
- Candidate Corner या GDS Online Engagement सेक्शन में जाएं।
- Merit List का लिंक दिखेगा वहां क्लिक करें।
- अपना सर्कल यानी राज्य चुनकर PDF डाउनलोड करें।
- PDF में नाम या रोल नंबर सर्च करें
जिन छात्रों के नंबर पहली लिस्ट की कटऑफ के एकदम करीब हैं उनके लिए यह दूसरा राउंड सबसे अहम है। मोबाइल से PDF खुलने में वक्त लग सकता है इसलिए लैपटॉप या कंप्यूटर पर देखना ज्यादा आसान रहेगा। आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें क्योंकि दूसरी लिस्ट का नोटिस वहीं सबसे पहले आएगा।
जिन्हें पहली लिस्ट में जगह नहीं मिली उनके लिए एक जरूरी बात
GDS भर्ती में एक बात जो अक्सर छात्र नहीं जानते वो यह है कि सिर्फ मेरिट लिस्ट में नाम आना काफी नहीं होता, असली खेल वेरिफिकेशन के बाद शुरू होता है। हर साल एक बड़ी तादाद में ऐसे उम्मीदवार होते हैं जो पहली लिस्ट में तो आते हैं लेकिन किसी वजह से जॉइन नहीं करते। कभी दूसरी सरकारी नौकरी मिल जाती है, कभी सर्टिफिकेट में दिक्कत निकलती है। यही वजह है कि दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट में भी अच्छी संख्या में चयन होता है। इसलिए जिनके नंबर कटऑफ के आसपास हैं उन्हें वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए