कब आएंगे पीएम किसान की 22वीं किस्त के ₹2,000? सामने आई ताज़ा जानकारी PM Kisan 22vi Kist Update

By
On:
Follow Us

PM Kisan 22vi Kist Update: देश के करोड़ों किसान इस समय पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं इस योजना के तहत हर 4 महीने में 2000 रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है पिछली किस्त जारी होने के बाद से ही लाभार्थी अगली किस्त की तारीख जानना चाहते हैं केंद्र सरकार पात्र किसानों को साल में 3 बार कुल 6000 रुपये देती है अब 22वीं किस्त को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां जारी हैं प्रक्रिया पूरी होते ही राशि खातों में भेजी जाएगी हालांकि अभी तक किस दिन पैसा ट्रांसफर होगा इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

किन लोगों के खातों में नहीं आएंगे 2000 रुपये

इस बार उन किसानों को समस्या हो सकती है जिन्होंने अब तक e KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं की है सरकार ने स्पष्ट किया है कि आधार से जुड़ी जानकारी सही और अपडेट होना जरूरी है जिन लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या जिनके रिकॉर्ड में त्रुटि है उनके खाते में 2000 रुपये अटक सकते हैं कई मामलों में गलत खाता संख्या नाम में अंतर या बंद खाते के कारण भी भुगतान रुक जाता है ऐसे मामलों में पहले विवरण सही कराया जाता है उसके बाद ही अगली किस्त जारी की जाती है।

कितने किसानों को मिलेगा लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहयोग देना है ताकि खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके देश भर में करोड़ों पंजीकृत किसान इस योजना से लाभ ले रहे हैं सरकार समय समय पर लाभार्थियों की सूची की जांच करती है ताकि केवल पात्र लोगों को ही राशि मिले जांच के दौरान अपात्र पाए गए नाम सूची से हटाए भी जाते हैं इससे योजना में पारदर्शिता बनी रहती है और सही किसानों तक सहायता पहुंचती है।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 22 में किस्त

अब तक योजना की 21 किस्त जारी की जा चुकी हैं सामान्य रूप से हर 4 महीने में एक किस्त जारी होती है इसी क्रम को देखते हुए 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी होने की संभावना है अनुमान लगाया जा रहा है कि होली के बाद किसी भी समय राशि किसानों के खातों में भेजी जा सकती है पहले यह चर्चा थी कि होली से पहले भी पैसा आ सकता है लेकिन सरकारी अवकाश के कारण प्रक्रिया में देरी हुई है अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है पर मजबूत संकेत मिल रहे हैं कि तय प्रक्रिया पूरी होते ही भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।

e KYC और आधार लिंकिंग जरूरी

योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और गलत लाभार्थियों को हटाने के लिए e KYC अनिवार्य की गई है आधार से पहचान सत्यापित होने के बाद ही किस्त की राशि जारी होती है जिन किसानों ने पहले से e KYC करा रखा है और जिनकी बैंक जानकारी सही है उन्हें भुगतान में आमतौर पर दिक्कत नहीं आती सरकार ने सभी लाभार्थियों को समय पर अपनी जानकारी अपडेट रखने की सलाह दी है ताकि 22वीं किस्त के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए।

किस तरह होती है किस्त की रकम ट्रांसफर

पीएम किसान योजना के अंतर्गत 2000 रुपये की राशि डीबीटी प्रणाली के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है पैसा भेजते ही अधिकांश किसानों को बैंक की ओर से संदेश प्राप्त हो जाता है कुछ जिलों में तकनीकी कारणों से भुगतान रुकने की स्थिति में संबंधित रिकॉर्ड की दोबारा जांच की जाती है और फिर प्रक्रिया पूरी की जाती है 22वीं किस्त के लिए भी यही व्यवस्था अपनाई जाएगी आधिकारिक घोषणा के बाद तय सूची के अनुसार लाभार्थियों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी।

Leave a Comment