यहाँ चेक करें CTET 2026 आंसर की, और देखें हेल्पलाइन, सर्टिफिकेट से जुड़ी सभी जानकारी CTET Answer Key 2026

By
On:
Follow Us

CTET Answer Key 2026: 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के करीब 140 शहरों में CTET का 21वां एग्जाम हुआ था। दो शिफ्ट में चली इस परीक्षा में बड़ी तादाद में उम्मीदवार शामिल हुए क्योंकि शिक्षक भर्ती के लिए CTET सर्टिफिकेट जरूरी होता है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक चली और दूसरी शिफ्ट उसके बाद। एग्जाम तो हो गया लेकिन अब सबका एक ही सवाल है कि आंसर की कब आएगी और अभी तक आंसर की क्यों जारी नहीं की गई है तो चलिए इन सभी सवालों के जवाबों को विस्तार से जानते हैं।

आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट क्यों जरूरी है

प्रोविजनल आंसर की जारी होने पर छात्र अपने संभावित स्कोर का काफी हद तक अंदाजा लगा सकते हैं, लेकिन सिर्फ आंसर की से पूरी तस्वीर नहीं बनती। इसीलिए CBSE साथ में रिस्पॉन्स शीट भी जारी करता है जिसमें वही जवाब दर्ज होते हैं जो छात्र ने OMR शीट में भरे थे। मान लीजिए किसी सवाल का सही जवाब “B” है लेकिन आपने “C” मार्क किया था, तो वहीं तुरंत पता चल जाएगा। इसी तरह अगर 150 में से 110 सवाल सही निकलते हैं तो पहले से ही अंदाजा लग जाता है कि स्कोर कितना बन सकता है। रिस्पॉन्स शीट और आंसर की दोनों मिलाकर देखने पर ही असली तस्वीर सामने आती है।

1 मार्च के बाद आनी थी, अब तक कोई खबर नहीं

पहले जो रिपोर्ट्स सामने आई थीं उनमें कहा जा रहा था कि सीटीईटी फरवरी 2026 की आंसर की 1 मार्च के बाद कभी भी आ सकती है। लेकिन 8 मार्च तक भी CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर कोई अपडेट नहीं आया। कई बार बोर्ड आंसर की जारी करने से पहले तकनीकी जांच और डेटा मिलान का काम पूरा करता है जिसमें वक्त लग जाता है। बोर्ड ने देरी की कोई वजह अभी तक नहीं बताई है। फिलहाल शिक्षा से जुड़े कई प्लेटफॉर्म यह मानकर चल रहे हैं कि अगले 48 घंटों में आंसर की आ सकती है, इसलिए छात्रों को वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

गलत जवाब लगे तो आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा

प्रोविजनल आंसर की जारी होते ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खुलती है। मतलब यह कि अगर किसी छात्र को लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है तो वो उसे चुनौती दे सकता है। मान लीजिए किसी सवाल का सही उत्तर “A” होना चाहिए लेकिन आंसर की में “C” दर्ज है, तो उस सवाल पर आपत्ति दर्ज होगी। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है और तय आवेदन फीस भी जमा करनी पड़ती है। आपत्ति मिलने के बाद विशेषज्ञों की टीम उन सवालों को दोबारा देखती है और अगर बात सही निकली तो फाइनल आंसर की में बदलाव भी हो सकता है।

वेबसाइट पर आंसर की कैसे डाउनलोड करें

आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • आंसर की जारी होने पर उसे सीधे ctet.nic.in पर अपलोड किया जाएगा।
  • होमपेज पर CTET February 2026 Answer Key का लिंक दिखेगा
  • इस पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज आएगा
  • जहां रोल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।
  • लॉगिन होते ही स्क्रीन पर आंसर की PDF और रिस्पॉन्स शीट दोनों दिखाई देने लगेंगी।

छात्र चाहें तो उसे डाउनलोड करके मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर सकते हैं ताकि बाद में आराम से हर सवाल का मिलान हो सके। सही तारीख के लिए बोर्ड के आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।

तकनीकी दिक्कत आए तो क्या करें और सर्टिफिकेट कैसे मिलेग

अगर आंसर की डाउनलोड करते वक्त या लॉगिन के दौरान कोई तकनीकी समस्या आए तो CBSE की आधिकारिक हेल्पलाइन या ईमेल के जरिए संपर्क किया जा सकता है। वहीं जो उम्मीदवार रिजल्ट में पास होंगे उन्हें डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जिसे वेबसाइट से डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा क्योंकि शिक्षक भर्ती के समय यही सर्टिफिकेट काम आता है।