JNV Class 6 Result 2026: ऐसे चेक करें जवाहर नवोदय रिजल्ट 2026 और जाने कट ऑफ, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी पूरी जानकारी

By
On:
Follow Us

JNV Class 6 Result 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए होने वाली JNVST परीक्षा हर साल लाखों छात्रों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आती है। इस बार भी कई राज्यों से बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा दी है और अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि JNV Result 2026 Class 6 कब जारी होगा और इसे कैसे देखा जा सकेगा। अगर आपके घर में भी किसी छात्र ने यह परीक्षा दी है तो फिलहाल सबकी नजर रिजल्ट पर ही टिकी हुई है। खास बात यह है कि इस बार परीक्षा दो चरणों में हुई है, इसलिए रिजल्ट भी अलग-अलग समय पर आएगा तब तक चलिए जानते हैं इस प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी।

कब तक आएगा नवोदय कक्षा 6 का रिजल्ट

नवोदय विद्यालय समिति यानी NVS की तरफ से कक्षा 6 चयन परीक्षा का रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के कुछ हफ्तों बाद जारी किया जाता है। इस बार फेज 1 की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को हो चुकी है और उसी के आधार पर मार्च 2026 में रिजल्ट आने की उम्मीद है। यहां समझने वाली बात यह है कि अभी तक सटीक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन जैसे ही रिजल्ट तैयार होगा उसे navodaya.gov.in पर डाला जाएगा। वहीं फेज 2 की परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को होनी है और उसका रिजल्ट मई 2026 में आने की संभावना है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर से ऑनलाइन चेक कर पाएंगे और एक PDF लिस्ट भी जारी होती है जिसमें चुने गए छात्रों के नाम और रोल नंबर दिए होते हैं।

रोल नंबर से रिजल्ट देखने का सीधा तरीका

जब रिजल्ट जारी होता है तो कई छात्रों को समझ नहीं आता कि उसे देखें कैसे। असल में प्रोसेस काफी सीधा है। मान लीजिए किसी छात्र के पास रोल नंबर है तो वह सीधे navodaya.gov.in खोले, होमपेज पर JNVST Class 6 Result 2026 का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करे, फिर रोल नंबर और जन्मतिथि भरे और सबमिट करे। स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है। ऑनलाइन के अलावा एक और रास्ता भी है — कई जिलों में नवोदय विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर सेलेक्शन लिस्ट लगाई जाती है। अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो छात्र अपने जिले के नवोदय विद्यालय जाकर भी लिस्ट में नाम देख सकता है।

इस साल कट ऑफ कहां तक जा सकती है

नवोदय चयन परीक्षा में सीटें सीमित होती हैं और उसी के आधार पर कट ऑफ तय होती है। हर जिले में अलग-अलग सीटें होती हैं फिलहाल जो अनुमान सामने आ रहे हैं उनके मुताबिक इस बार,

  • सामान्य वर्ग की कट ऑफ लगभग 72 से 76 अंक के बीच रह सकती है।
  • OBC वर्ग के लिए यह 69 से 70 अंक तक जा सकती है
  • SC वर्ग के लिए करीब 60 से 68 अंक
  • ST वर्ग के लिए लगभग 52 से 59 अंक

यहां समझने वाली बात यह है कि ये सिर्फ संभावित आंकड़े हैं। असली कट ऑफ रिजल्ट आने के बाद ही साफ होगी क्योंकि यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करती है कि इस बार छात्रों का कुल प्रदर्शन कैसा रहा।

नाम आने के बाद आगे क्या होता है

कई परिवारों के मन में यह सवाल भी रहता है कि सेलेक्शन लिस्ट में नाम आ जाए तो उसके बाद क्या करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से चुने गए छात्रों को आगे की जानकारी दी जाती है — कई बार SMS, ईमेल या डाक के जरिए सूचना भी भेजी जाती है। इसके बाद छात्र और उनके परिवार को संबंधित नवोदय विद्यालय में जाकर दस्तावेज वेरिफिकेशन करवाना होता है। यह प्रोसेस आमतौर पर रिजल्ट के कुछ हफ्तों बाद शुरू होता है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद एडमिशन की बाकी प्रक्रिया पूरी होती है और फिर छात्र कक्षा 6 में पढ़ाई शुरू कर पाते हैं। वहीं अगर किसी वजह से कुछ सीटें खाली रह जाती हैं तो वेटिंग लिस्ट से भी छात्रों को मौका दिया जाता है और ऐसे मामलों में कट ऑफ थोड़ा नीचे भी आ सकती है।

वेरिफिकेशन में कौन-कौन से सर्टिफिकेट लगते हैं

जब छात्र का नाम सेलेक्शन लिस्ट में आ जाए तो सबसे जरूरी काम दस्तावेज वेरिफिकेशन का होता है। इस दौरान कुछ जरूरी सर्टिफिकेट साथ लेकर जाने होते हैं ताकि एडमिशन की प्रक्रिया बिना रुकावट पूरी हो सके।

  1.  जन्मतिथि सर्टिफिकेट या आधार कार्ड
  2. अभिभावक का निवास सर्टिफिकेट उसी जिले का जहां से कक्षा 5 की पढ़ाई हुई हो।
  3. ग्रामीण कोटा सर्टिफिकेट अगर लागू हो।
  4. जाति सर्टिफिकेट SC, ST या OBC वर्ग के लिए।
  5. छात्र की हाल की फोटो और हस्ताक्षर।
  6. JNVST एडमिट कार्ड और रिजल्ट की कॉपी।
  7. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अगर विद्यालय की तरफ से मांगा जाए।

जिन छात्रों का चयन होता है उनके लिए आगे की पूरी जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जारी होती रहती है। इसलिए रिजल्ट आने के बाद वेबसाइट पर नजर बनाए रखना जरूरी है ताकि एडमिशन से जुड़ी कोई जरूरी सूचना छूट न जाए।