UPTET Notification 2026 News: यूपीटीईटी 2026 नोटिफिकेशन, पात्रता, परीक्षा तिथि तथा आवेदन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी

By
Last updated:
Follow Us

UPTET Notification 2026 News: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 से संबंधित एक जरूरी सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upesc.gov.in पर पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस सूचना के अनुसार यूपीटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा। आयोग द्वारा यह भी बताया गया है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द ही विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा उसी के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। आवेदन शुरू होने के बाद इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपीटीईटी 2026 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे।

UPTET 2026 नोटिफिकेशन कब तक जारी होगा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ सकती है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग मार्च महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह तक यूपीटीईटी 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। यह परीक्षा दो अलग अलग स्तरों पर आयोजित की जाती है जिसमें प्राइमरी और उच्च प्राइमरी के लिए दो पेपर रखे जाते हैं। कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पेपर 1 पास करना जरूरी होता है जबकि कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पेपर 2 पास करना अनिवार्य माना जाता है। परीक्षा पैटर्न के अनुसार उम्मीदवारों को 150 प्रश्न हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाता है और हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होता है साथ ही इसमें किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

UPTET 2026 परीक्षा तिथि और आगे की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा का एग्जाम कैलेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है जिसमें परीक्षा की तारीखें स्पष्ट कर दी गई हैं। इस कैलेंडर के अनुसार यूपीटीईटी 2026 परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग द्वारा पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा। सभी आपत्तियों की जांच पूरी होने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और उसी के आधार पर परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। हालांकि अभी तक परिणाम और आंसर की जारी होने की निश्चित तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

UPTET 2026 आवेदन शुल्क

यूपीटीईटी 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क पेपर 1 और पेपर 2 के अनुसार अलग अलग निर्धारित किया गया है। जो अभ्यर्थी केवल एक पेपर के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें उसी के अनुसार शुल्क देना होगा जबकि जो दोनों पेपर में शामिल होना चाहते हैं उन्हें दोनों के लिए शुल्क जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 600 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर का शुल्क 400 रुपये और दोनों पेपर के लिए 800 रुपये तय किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक पेपर का शुल्क 100 रुपये और दोनों पेपर के लिए 200 रुपये रखा गया है।

UPTET 2026 के लिए आवश्यक पात्रता शर्तें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के निवासी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं लेकिन राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने की अनुमति दी जाती है। आयु सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही बीएड डीएलएड डीएड बीएलएड या बीटीसी जैसे शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की योग्यता भी आवश्यक मानी जाती है।

UPTET 2026 आवेदन प्रक्रिया कैसे होगी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा उसके बाद उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा क्योंकि विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

UPTET 2026 एडमिट कार्ड की प्रक्रिया

यूपीटीईटी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी किए जाएंगे। सामान्य रूप से परीक्षा से लगभग 3 से 4 दिन पहले आयोग द्वारा प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाता है। एडमिट कार्ड केवल उन्हीं उम्मीदवारों को जारी किए जाएंगे जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी की होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा कई बार आयोग की ओर से पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड की कॉपी भेजी जाती है।

UPTET 2026 उत्तर कुंजी जारी होने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन के बाद आयोग द्वारा लगभग 15 दिन के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है। इस आंसर की के माध्यम से अभ्यर्थी अप7ने प्रश्नों के उत्तर का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति होती है तो वह निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होता है और संबंधित प्रमाण या दस्तावेज भी अपलोड करने पड़ते हैं। सभी आपत्तियों की जांच के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करता है।